अजब गजब: इंग्लैंड के एक गांव में आ रहीं रहस्यमयी चिट्ठियां, चिट्ठी पढ़कर गांव छोड़ रहे हैं लोग, जानें क्या है ऐसा जो लोगों को कर रहा मजबूर

  • इंग्लैंड के गांव में मिल रही रहस्यमयी चिट्ठियां
  • लोग गांव छोड़ने पर हो रहे मजबूर
  • क्या लिखा है चिट्ठी में?

Bhaskar Hindi
Update: 2024-09-29 11:52 GMT

डिजिटल डेस्क, भोपाल। कई बार कुछ ऐसी चीजें मिल जाती हैं जिस पर हम चाह कर भी यकीन नहीं कर पाते हैं। साथ ही जब ये चीजें बाहर से आती हैं तो लोग और ज्यादा हैरान हो जाते हैं। कई बार ऐसी खबरें देखने मिली हैं कि जिसमें किसी के पास खत आया हो जिसमें उसको धमकी मिली हो। ऐसा एक दुश्मन ही कर सकता है। या तो कोई किसी को डराने के लिए भी ये मजाक करता है। वहीं इन दिनों इंग्लैंड से ही एक ऐसा मामला सामने आया है जिसके बारे में जानकर कई लोग हैरान हो गए हैं।

क्या है मामला?

इंग्लैंड के एक गांव में जिसका नाम शिपटोनथोरपे में सभी लोगों को रहस्यमयी चिट्ठियां मिल रही हैं। ये खत करीब 2 साल से आ रहे हैं। जिसके चलते गांव में रहने वाला हर एक इंसान को मिलने वाले इन खतों को अश्लील और टारगेटेड बताया जा रहा है। वहां की पुलिस को पता चलने के बाद अब वो छानबीन कर रही है। वहीं मीडिया से बात करते हुए एक महिला ने बताया कि ये बिना नाम का खत पढ़कर वो खत मिलने के बाद सदमे में चली गई थी।

क्या लिखा है उस खत में?

महिला ने बताया कि, जिस समय उसे ये खत मिला था तब वो एक वॉर्ड के रूप में काम करती थी। जब उसने वो पत्र पढ़ा तो उसमें काफी डरावनी चीज लिखी हुई थी। उस महिला ने बताया कि पत्र लिखने वाला उस महिला को कैरेक्टरलेस बोल रहा था और आगे लिखा था कि मुझे आगे बढ़ना है तो मुझे गलत रास्ते पर जाना होगा।

पुष्टि में मिली जानकारी?

हैरान करने की बात ये है कि हंबरसाइड पुलिस ने बीबीसी की पुष्टि की कि उन्हें इन खतों के बारे में कुछ जानकारी मिली है। जिससे वो उस लेखक तक पहुंच पाएंगे। लेकिन फोर्स के एक प्रवक्ता ने उस मामले पर कहा कि उससे उस समय एक बार पूछताछ हुई थी, जिसमें सीसीटीवी कैमरों को भी चेक किया गया। लेकिन इसके पीछे कौन है इस बात का खुलासा अब तक नहीं हुआ है। साथ ही लोग इस इलाके को डर के कारण छोड़ रहे हैं। 

Tags:    

Similar News